20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन यानी छर्रे वाली बंदूकों के इस्तेमाल का मुद्दा अब बेहद गरमा गया है.इसे लेकर विपक्ष संसद में लगातार हमलावर है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि पैलेट गन के कथित इस्तेमाल की जांच कर रही CRPF की टीम अगले हफ्ते अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है. सवाल ये है कि क्या 20 जुलाई को छात्रों के ‘चलो संसद मार्च’ के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ?


