नितिन गडकरी ने साफ कर दिया है कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई फायदा नहीं हो रहा है. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि इथेनॉल इस्तेमाल का फैसला पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा लिया गया न कि सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा. दरअसल, इथेनॉल के मुद्दे पर गडकरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि इथेनॉल के इस्तेमाल से गडकरी के परिवार को फायदा हो रहा है.

