热门话题

फतेहपुर के स्कूल में जेन अल्फा का आंदोलन:खराब पानी नहीं चलेगा, बिजली दो, पानी दो के लगे नारे, प्रशासन ने मानी सारी मांगें

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जिस तरह का प्रोटेस्ट हुआ था। उसे खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और फतेहपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपनी कुछ बेसिक मांग पूरी करने के लिए प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे हैं। यह मामला फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। इसमें बच्चों को स्कूल के खिलाफ नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। प्रोटेस्ट में मौजूद एक लड़का वीडियो में यह कहते हुए दिख रहा है कि स्कूल के टॉयलेट साफ नहीं है। जो बच्चे स्कूल के अंदर हैं और मैनेजमेंट का विरोध करने के लिए बाहर आना चाहते हैं। उन्हें भी नहीं आने दिया जा रहा है। बच्चों के हाथों में जो बैनर है, उस पर साफ लिखा हुआ है – ‘कॉलेज की व्यवस्था सुधारो, बच्चों का भविष्य सवारों।’ स्टूडेंट का दावा होता है कि ‘सर्वोदय इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें फेल करने की धमकी भी दी जाती है। स्टूडेंट्स वीडियो में नारा लगा रहे हैं कि ‘हमारी मांगे पूरी करो!’ वीडियो के कैप्शन में ट्विटर पर सचिन ने बताया कि ‘जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ वहां के छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया।’ Gen–Z ke bad Gen–Alpha maidan me aa gaye hain !!@bnetshukla https://t.co/9ifn1x5jFY pic.twitter.com/aikH9ppgWS— Sachin Gupta (@Sachingupta) July 28, 2026 स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट की शुरुआत सुबह 7 बजे स्कूल गेट खुलने के बाद हुआ। वे स्कूल के पुराने कंस्ट्रक्शन सहित दूषित पानी, प्रिंसिपल का छात्रों के साथ खराब रवैये के विरोध में आवाज उठा रहे थे। स्टूडेंट्स ने अपने विरोध प्रदर्शन में बताया कि स्कूल में टॉयलेट गंदे हैं, बिजली नहीं रहती और पंखे खराब हैं। इसके अलावा कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा नहीं है। स्टूडेंट्स के अनुसार स्कूल के पंखों की हालत इतनी खराब है जिसकी वजह से कई बच्चों को करंट लग चुका है। स्कूल प्रशासन एडमिशन के नाम पर मनमानी करते हुए बच्चों से फीस लेते हैं। इसी तरह मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स मांगने पर भी पैसों की डिमांड की जाती है। स्टूडेंट्स से नारे लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि वे इस आंदोलन को जब तक जारी रखेंगे, तब तक कि उनकी मांगे मान नहीं ली जातीं। स्टूडेंट्स अपनी मांगों पर अड़े रहे इस प्रोटेस्ट में कक्षा 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए। प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह और स्टेशन हाउस ऑफिसर मनीष सिह ने शुरुआत में स्टूडेंट्स को रोकना चाहा लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर तक चला और डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल राकेश कुमार के कैंपस में पहुंचने तक जारी रहा। कुमार ने स्टूडेंट्स से चर्चा की और 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके प्रोटेस्ट के बाद एक दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया। बच्चों के विरोध की वीडियोज के बाद DIOS ने एक वीडियो जारी करके बताया कि बच्चों की सभी मांगे मान ली गई हैं। अब हर क्लास रूम में कल तक 4–4 पंखे लगेंगे, वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा। डेस्क बेंच एक महीने में मिल जाएगी और एक RO वाटर कूलर लगाया जाएगा। स्कूल के प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स की सभी मांगों को एक साथ पूरा करने के लिए हमारे पास फंड की कमी है। After Zen Z, now even Gen-Alpha is protesting against the BJP Govt in Uttar Pradesh.Gen-Alpha’s first big win.✌️In UP’s Fatehpur, students protesting for basic school stuff got written promises for:- Four fans in every classroom by tomorrow- Electrical wiring fixed- Desks… pic.twitter.com/6FzdYqmgVo— Rajni (@RajniRajni2210) July 28, 2026 स्टूडेंट्स की सारी मांगें मान ली गईं राकेश कुमार ने स्टूडेंट्स से कहा कि स्कूल में पीने के साफ पानी की तुरंत व्यवस्था होगी। टॉयलेट साफ रखे जाएंगे, एक कंप्यूटर लैबोरेटरी, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा भी तत्काल प्रभाव से की जाएगी। अगर स्टूडेंट्स से गैर कानूनी तौर पर फीस ली जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेन अल्फा क्या है जेन-अल्फा 2010-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी को कहा जाता है। जबकि जेनजी 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई जनरेशन को कहते हैं। ये खबर भी पढ़ें JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द:ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने का आरोप, CID जांच के बाद आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में चल रहे विवाद के बीच आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。