Hot Topics

US ओपन मिक्स्ड डबल्स में पहले मैच में जोकोविच-सबालेंका हारे:सिइनाकोवा-पैटेन ने 1-4, 4-2 (10-2) से हराया; पति-पत्नी स्वितोलिना-मोंफिल्स सेमीफाइनल में पहुंचे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

न्यूयॉर्क में खेले जा रहे US ओपन के मिक्स्ड डबल्स में नोवाक जोकोविच और आर्यना सबालेंका की स्टार जोड़ी पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गई। मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 महिला डबल्स खिलाड़ी कतेरीना सिइनाकोवा और नंबर-1 पुरुष डबल्स खिलाड़ी हेनरी पैटेन ने उन्हें 1-4, 4-2 (10-2) से हराया। जोकोविच-सबालेंका ने पहला सेट 12 मिनट में जीत लिया था, लेकिन सिइनाकोवा-पैटेन ने वापसी करते हुए दूसरा सेट और सुपर टाई-ब्रेकर जीत लिया। सबालेंका दो बार की डिफेंडिंग US ओपन महिला चैंपियन हैं, जबकि जोकोविच 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। दोनों को उनकी संयुक्त सिंगल्स रैंकिंग के आधार पर टूर्नामेंट में नंबर-1 सीड मिली थी, लेकिन उनकी हार को बड़ा उलटफेर नहीं माना गया। पहला सेट जीतने के बाद हारे जोकोविच-सबालेंका जोकोविच और सबालेंका ने मैच की अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहला सेट सिर्फ 12 मिनट में 4-1 से जीत लिया। दूसरे सेट में भी उन्होंने शुरुआत में बढ़त बनाई, लेकिन सिइनाकोवा और पैटेन ने वापसी करते हुए सेट 4-2 से जीत लिया। इसके बाद मुकाबला सुपर टाई-ब्रेकर में पहुंचा, जहां सिइनाकोवा-पैटेन ने 10-2 से बाजी मार ली। इस तरह पहला सेट आसानी से जीतने के बावजूद जोकोविच-सबालेंका को पहले ही मैच में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। सेरेना और अल्काराज की टीम भी उतरी 16 टीमों के इस टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स और कार्लोस अल्काराज ने बाद में पहले दौर का मैच खेला। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार मिलेगा। यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स टूर्नामेंट में पिछले साल बदलाव किए गए थे, ताकि ज्यादा शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी इसमें हिस्सा लें। इसे सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ से काफी पहले दो दिन का टूर्नामेंट बनाया गया है। इसमें ऐसा स्कोरिंग फॉर्मेट रखा गया है, जिससे मैच जल्दी खत्म हों और खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव न पड़े। पति-पत्नी स्वितोलिना-मोंफिल्स यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में: यूएस ओपन मिक्स्ड डबल्स में पति-पत्नी एलिना स्वितोलिना और गेल मोंफिल्स सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में दोनों ने महिला डबल्स की नंबर-1 कतेरीना सिइनाकोवा और पुरुष डबल्स के नंबर-1 हेनरी पैटेन की जोड़ी को 5-4 (6), 4-5 (3), 10-8 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली से होगा। विजेता टीम को 10 लाख डॉलर मिलेंगे। दोनों पहले यूएस ओपन सेमीफाइनल खेल चुके मोंफिल्स 2016 में यूएस ओपन सिंगल्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे, जबकि स्वितोलिना ने 2019 में अंतिम-4 में जगह बनाई थी। दोनों ने 2021 में शादी की थी। अब पहली बार साथ में यूएस ओपन खिताब जीतने से वे दो मैच दूर हैं। दूसरे सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा-जाकूब मेंसिक का सामना मिर्रा आंद्रीवा-आंद्रे रुबलेव से होगा।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.