गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद इफको चौक के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे की सर्विस रोड अचानक धंस गई. सड़क धंसने से करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तुरंत क्षेत्र को घेरकर यातायात डायवर्ट कर दिया.

