Hot Topics

संजय बांगड़ की बेटी की क्रिकेट में वापसी:ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने विमेंस क्रिकेट में खेलने के योग्य माना; अनाया बोलीं-WBBL खेलने का लक्ष्य

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और बैटिंग कोच संजय बांगड़ की बेटी अनाया बांगड़ के क्रिकेट में वापसी का रास्ता ऑस्ट्रेलिया में खुल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें अपनी पॉलिसी के तहत मार्च 2027 से एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने के लिए योग्य माना है। इससे उनके लिए महिला बिग बैश लीग में खेलने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, WBBL में जगह मिलना अभी तय नहीं है। उन्हें पहले ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलकर अपनी फिटनेस और प्रदर्शन साबित करना होगा और किसी फ्रेंचाइजी का भरोसा जीतना होगा। मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी अनाया ने मार्च 2026 में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराई थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनके खेलेने का फैसला अपनी ‘ट्रांसजेंडर एंड जेंडर डाइवर्स प्लेयर्स इन एलीट क्रिकेट पॉलिसी’ के तहत किया है। इसके मुताबिक मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी। CA के अनुसार, वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के किसी भी राज्य या क्षेत्र की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल सकती हैं। अनाया बोलीं- एक समय लगा था क्रिकेट हमेशा के लिए खो दिया बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अनाया ने CA के फैसले को बेहद भावुक पल बताया। उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें सच में लगने लगा था कि उनका क्रिकेट करियर खत्म हो गया है। अनाया ने कहा कि बचपन से क्रिकेट उनकी पहचान का अहम हिस्सा रहा है। ट्रांजिशन के बाद क्रिकेट से दूर होना उनके लिए सबसे मुश्किल दौर में से एक था। उनके मुताबिक, यह सिर्फ किसी महिला लीग में शामिल होने का मामला नहीं है, बल्कि उस खेल में लौटने की संभावना है, जिससे वह बहुत प्यार करती हैं। WBBL में जगह के लिए प्रदर्शन करना होगा अनाया ने साफ किया कि CA की पात्रता मिलने का मतलब WBBL फ्रेंचाइजी में जगह मिलना नहीं है। अब उन्हें खुद को शारीरिक और प्रतिस्पर्धी रूप से तैयार करना होगा। उन्होंने कहा, “क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मुझे ऑस्ट्रेलिया में एलीट विमेंस क्रिकेट खेलने का रास्ता दिया है। अब चुनौती खुद को सबसे अच्छी शारीरिक और प्रतिस्पर्धी स्थिति में लाने की है, ताकि WBBL फ्रेंचाइजी मुझे टीम के लिए विचार करने लायक समझे।” उन्होंने बताया कि WBBL में विदेशी खिलाड़ियों के लिए कॉन्ट्रैक्ट और ड्राफ्ट सिस्टम है। इसलिए उन्हें किसी फ्रेंचाइजी को यह भरोसा दिलाना होगा कि वह टीम के लिए योगदान दे सकती हैं। इसके लिए अनाया ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेट में वापसी, बैटिंग-बॉलिंग, फील्डिंग और फिटनेस पर काम करने की तैयारी कर रही हैं। अभी प्रीमियर क्रिकेट खेल सकती हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले के मुताबिक अनाया अभी ऑस्ट्रेलिया की किसी भी स्टेट या टेरिटरी की प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल सकती हैं। इसे स्थानीय स्तर की क्रिकेट माना जाता है। वहीं WBBL जैसी बड़ी महिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए अलग नियम हैं। CA की पॉलिसी के मुताबिक खिलाड़ी को टेस्टोस्टेरोन से जुड़ी तय शर्तें पूरी करनी होती हैं। मार्च 2027 से एलीट क्रिकेट खेलने के लिए भी अनाया को इन नियमों का पालन करना होगा। भारत में रास्ता स्पष्ट नहीं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया पर फोकस अनाया ने बताया कि उन्होंने भारत में भी ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के खेलने को लेकर नियमों की स्पष्टता चाही थी, लेकिन उन्हें कोई साफ रास्ता नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह किसी और के फैसले का इंतजार करके अपना भविष्य नहीं रोकना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपनी सेहत, ट्रांजिशन, प्रदर्शन और खेल संगठनों से बातचीत पर ध्यान दिया। अनाया ने कहा, ‘मैं खुश हूं कि मुझे ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट में वापसी का रास्ता मिला है। मुझे उम्मीद है कि मेरी कहानी से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के खेल में शामिल होने और उन्हें मौका देने को लेकर आगे चर्चा होगी।’ इंटरनेशनल क्रिकेट का रास्ता अलग ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट के नियम अलग हैं। ICC ने 2023 में उन ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया था, जिनमें पुरुषों की तरह शारीरिक बदलाव आ चुके हैं। वहीं BCCI की ओर से ट्रांसजेंडर महिलाओं के महिला क्रिकेट में खेलने को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं आई है। अनाया के लिए फिलहाल लक्ष्य साफ है। वह ऑस्ट्रेलिया में क्लब क्रिकेट से वापसी शुरू करना चाहती हैं और अपने प्रदर्शन के दम पर WBBL फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं उस मुकाम तक पहुंचना चाहती हूं, जहां मुझे दुनिया की कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने वाली एक सामान्य क्रिकेटर के रूप में देखा जाए।’ ____________________________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… श्रीलंका को फॉलोऑन बचाने के लिए 37 रन चाहिए:भारत के स्कोर से 238 रन पीछे, 2 विकेट बचे; कोलंबो टेस्ट का चौथा दिन आज भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। बुधवार को मैच का चौथा दिन है। श्रीलंका पहली पारी में 265/8 के स्कोर से आगे खेलेगा। वह भारत के पहली पारी के स्कोर 503/9 से 238 रन पीछे है। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.