Hot Topics

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने लुका मोड्रिच:पुर्तगाल और क्रोएशिया का मुकाबला होगा; FIFA वर्ल्ड कप में 44 साल बाद स्पेन Vs ऑस्ट्रिया

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल और लुका मोड्रिच की क्रोएशिया के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच टोरंटो स्टेडियम में सुबह 4:30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच मुकाबला होगा। फुटबॉल वर्ल्ड कप में 44 साल बाद दोनों टीमों की भिड़ंत हो रही है। मैच रात 12:30 बजे से लॉस एंजिल्स स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच सुबह 8:30 बजे से बीसी प्लेस वैंकूवर में शुरु होगा। तीनों मैच भारतीय समयानुसार 3 जुलाई को खेले जाएंगे। मैच 83: वर्ल्ड कप में दूसरी बार स्पेन और ऑस्ट्रिया की टक्कर स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच अब तक कुल 16 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। स्पेन ने 9 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रिया को 4 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं 3 मैच ड्रॉ रहे हैं। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले 1978 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रिया 2-1 से जीता था। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस स्पेन की टीम ग्रुप-H में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर रही। स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 और उरुग्वे को 1-0 से हराया, जबकि काबो वर्डे से मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रिया ने ग्रुप-J में 3 मैचों में 1 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ खेला। ऑस्ट्रिया ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। उसे अर्जेंटीना के खिलाफ 0-2 से हार मिली। इसके बाद अल्जीरिया से 3-3 से ड्रॉ खेला। स्पेन को अपने युवा विंगर लामीन यमाल से गोल और असिस्ट की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रिया कप्तान और मिडफील्डर मार्सेल सबित्जर के खेल पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11 स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामीन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स। ऑस्ट्रिया: पैट्रिक पेंट्स, स्टीफन पोश, केविन डैंसो, फिलिप लिनहार्ट, फिलिप म्वेने, निकोलस सीवाल्ड, कॉनराड लैमर, पैट्रिक विमर, क्रिस्टोफ बाउमगार्टनर, मार्सेल सबित्जर, माइकल ग्रेगोरिट्च। मैच 84: पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 7 बार हराया पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पुर्तगाल आगे रहा है। पुर्तगाल ने 7 मैच जीते, जबकि क्रोएशिया को सिर्फ 1 मैच में जीत मिली। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। FIFA वर्ल्ड कप में दोनों की यह पहली भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस पुर्तगाल ग्रुप-K में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम 3 मैचों में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर रही। पुर्तगाल का पहला मैच कांगों डीआर से 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरे मैच में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मैच में रोनाल्डो ने 2 गोल किए थे। टीम का तीसरा मुकाबला कोलंबिया से 0-0 से ड्रॉ रहा। क्रोएशिया ने ग्रुप-L में 2 जीत और 1 हार के साथ नॉकआउट में जगह बनाई। टीम को पहले मैच में इंग्लैंड ने 4 -0 से हराया। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए आखिरी दोनों मुकाबले जीते। उसने पनामा को 1-0 और घाना को 2-1 से हराया। पुर्तगाल को अपने दिग्गज स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो से गोल की उम्मीद होगी। वहीं क्रोएशिया स्टार मिडफील्डर लुका मोड्रिच के खेल की बदौलत मैच जीतने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: पुर्तगाल: डियोगो कोस्टा, जोआओ कानसेलो, रूबेन डियास, एंटोनियो सिल्वा, नूनो मेंडेस, जोआओ पाल्हिन्हा, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडीस, बर्नार्डो सिल्वा, राफा लेआओ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो। क्रोएशिया: डॉमिनिक लिवाकोविच, जोसिप स्टैनिसिच, जोसिप सुतालो, मारिन पोंग्रासिच, जोस्को ग्वार्डिओल, माटेओ कोवाचिच, लुका मोड्रिच, लुका सुचिच, मारियो पासालिच, अंते बुदिमिर, आंद्रेई क्रामारिच। मैच 85: स्विट्जरलैंड के खिलाफ अल्जीरिया को पहली जीत का इंतजार स्विट्जरलैंड और अल्जीरिया के बीच अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों मैच स्विट्जरलैंड ने जीते। FIFA वर्ल्ड कप में इन टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस स्विट्जरलैंड ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच हारे नॉकआउट में पहुंची है। टीम ने 3 मैचों में 2 जीत और 1 ड्रॉ खेलकर ग्रुप-B में टॉप किया। स्विट्जरलैंड का कतर से मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसके बाद बोस्निया एंड हर्जेगोविना को 4-1 से हराया। फिर आखिरी मैच में मेजबान कनाडा को 2-1 से हराया। अल्जीरिया ने ग्रुप-J में 1 मैच जीता, जबकि 1 में हार मिली। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा। वह ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट में पहुंची। अल्जीरिया को पहले मुकाबले में 0-3 से हार मिली। इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जॉर्डन को 2-1 से हराया। ऑस्ट्रिया के खिलाफ आखिरी मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। स्विट्जरलैंड को इन-फॉर्म युवा फॉरवर्ड जोहान मंजाम्बी से गोल की उम्मीद होगी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 3 गोल किए हैं। वहीं अल्जीरिया अपने अनुभवी विंगर रियाद महरेज पर निर्भर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: स्विट्जरलैंड: ग्रेगर कोबेल, जाक्रेज, निको एल्वेदी, मैनुएल अकांजी, रिकार्डो रॉड्रिगेज, रेमो फ्रायलर, ग्रैनिट जाका, जिब्रिल सोव, जोहान मंजाम्बी, रूबेन वर्गीज, ब्रील एम्बोलो। अल्जीरिया: ओसामा बेनबोट, रफिक बेलघाली, एस्सा मंदी, रमी बेनसेबैनी, जवां हजम, फारस चैबी, नबील बेंटालेब, रियाद महरेज, इब्राहिम माजा, हौसेम औआर, अमीन गौरी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Tags

Socialblize @2026. All Rights Reserved.