热门话题

हरियाणवी प्लेयर कॉमनवेल्थ मेडलिस्टों संग KBC पहुंचीं, ₹12.5 लाख जीते:गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ; बिना लाइफलाइन सटीक जवाब

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला धनखड़ अपनी फैमिली के साथ कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के शो में पहुंचीं। उनके साथ लवलीना बोरगोहेन, झंडू कुमार और अस्मिता डे ने भी शो में हिस्सा लिया। हॉट सीट पर बैठकर इन खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए भी जीते। एक-एक कर अभिताभ बच्चन ने चारों खिलाड़ियों की कहानी सुनी। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की शर्मिला की कहानी सुनकर बिग-बी भावुक हो गए। उन्होंने शर्मिला की बड़ी बेटी से भी बात की। शो में उन्होंने बिना लाइफ लाइन लिए एक सवाल का जवाब भी दिया। अन्य खिलाड़ियों ने 11 सवालों के जवाब दिए। 13वें सवाल पर पहुंचते ही टाइम ओवर का हूटर बज गया। इस एपिसोड की शूटिंग 11 अगस्त को मुंबई में हुई थी, जिसका प्रसारण सोमवार रात हुआ। शर्मिला का बिना लाइफ लाइन सटीक जवाब शो में शर्मिला की कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए। उन्होंने कहा, लोगों को केवल खेल की मेहनत दिखाई देती है लेकिन इसके पीछे की कहानी पता नहीं होती। इसके बाद बिग-बी ने शर्मिला की बड़ी बेटी अनुज से भी बात की। अनुज ने कहा, मां के मेडल की वजह से वो आज शो में आ पाई है। अब तक अमिताभ बच्चन को टीवी पर ही देखते थे। शो में शुरुआत 6 सवालों में बॉक्सर लवलीना बोहगोहेन और पैरा पावर लिफ्टर झंडू कुमार ने सवालों के जवाब दिए, सातवें सवाल से शर्मिला और अस्मिता डे हॉट सीट पर आ गई। सवाल किया गया कि सभी 10 महिला टी-20 वर्ड कप खेलने वाली खिलाड़ी कौन है? शर्मिला ने तुरंत सही जवाब देते हुए हरमनप्रीत कौर का नाम लिया। अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक लाइफ लाइन लेने का भी मौका दिया, मगर शर्मिला ने इससे इनकार कर दिया और अपने जवाब पर डटी रहीं। सही जवाब होने पर जब उनसे पूछा गया कि उन्हें इसका उत्तर कैसे पता था, शर्मिला ने कहा- मैं महिलाओं का क्रिकेट मैच देखती हूं। अब जानिए, चारों प्लेयर्स ने अमिताभ को क्या कहानी सुनाई… वो सवाल, जिनके जवाबों से खिलाड़ियों ने साढ़े 12 लाख रुपए जीते.. सवाल (5 हजार रुपए के लिए): इनमें से किसका स्वाद आमतौर पर मीठा होता है?
जवाब: ठेकुआ सवाल (10 हजार रुपए के लिए): ट्यूबलाइट, दबंग जैसी फिल्मों में किस अभिनेता ने काम किया है?
जवाब: सलमान खान सवाल (15 हजार रुपए के लिए): पानी की बोतल की क्षमता किस इकाई से मापी जाती है ?
जवाब: लीटर सवाल (20 हजार रुपए के लिए): पूर्वोतर भारत में कामाख्या के नजदीक सराय घाट पर दो पुल बने हुए हैं?
जवाब: ब्रह्मपुत्र सवाल (25 हजार रुपए के लिए): उस शहर के बारे में कौनसा कथन सही है, जहा छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्‌डा स्थित है?
जवाब: समुंद्र के पास स्थित है। सवाल: मीरा बाई चानू किस खेल में ओलिंपिक मेडलिस्ट हैं।
सही उत्तर: वेटलिफ्टिंग सवाल (50 हजार रुपए के लिए): कौन सा शहर राजस्थान में है।
जवाब: जोधपुर। सवाल (1 लाख रुपए के लिए): इनमें से कौनसा कथन चित्र में दिखाई गई सभी 4 भाषाओं में सही है।
जवाब: सभी दक्षिण भारतीय भाषाएं हैं। सवाल (2 लाख रुपए के लिए): यदि हिंदी में गुरु और अंग्रेजी में टीचर हैं तो जापानी में वही शब्द क्या होगा ?
सही उत्तर: सेन्सेई। सवाल (3 लाख रुपए के लिए): किसी खेल और उससे जुड़ी संस्कृति की इनमें से कौन सी जोड़ी गलत हैं ?
जवाब: सैम्बो मलेशियाई। सवाल (5 लाख रुपए के लिए): इन चित्र का उल्लेख उस राज्य के नाम में है, जिसकी राजधानी शिलोंग है।
सही उत्तर: मेघालय…ऑडियंस पोल का प्रयोग किया। सुपर संदूक खेल राउंड हुआ…90 सेकेंड में 10 सवाल, 7 सवाल के सही जवाब देकर फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ मिली किस स्थान पर व्यायाम की मशीन होती है
जवाब: जिम किस शब्द का अर्थ उम्मीद है।
जवाब: आशा किस उपकरण से बाण मारा जाता है ?
जवाब: धनुष कौन सा जानवर बड़ी बिल्ली है?
जवाब: बाघ भारतीय स्वतंत्रता दिवस किस महीने में मनाया जाता है?
जवाब: अगस्त कौन सा खेल बड़े मैदान पर खेला जाता है?
जवाब: फुटबाल। किस फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका निभाई?
जवाब: नहीं दिया। इनमें से क्या तेलंगाना के लिए वाहन पंजीकरण कोड है ?
जवाब: TG किस रियासत पर निजाम का शासन था?
जवाब: नहीं दिया। इनमें से कौन सा शहर उत्तर प्रदेश में नहीं है ?
जवाब नहीं दे पाई। सवाल: (साढ़े 7 लाख रुपए के लिए): ICC महिला टी-20 विश्व कप के सभी 10 संस्करणों में एकमात्र भारतीय कौन हैं?
जवाब: हरमनप्रीत कौर सवाल: (साढ़े 12 लाख रुपए के लिए): 1887 में महात्मा गांधी से किस विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा पास की थी?
जवाब: बॉम्बे विश्वविद्यालय सवाल: एलिस्टेयर मैककॉ इन दोनों पुस्तक शीर्षकों को कौन सा शब्द पूरा करेगा ?
जवाब: चैंपियन इसके बाद टाइम ओवर का हूटर बज गया और गेम ओवर हो गया। ग्राफिक्स में इन खिलाड़ियों के बारे में जानिए:- ————– यह खबर भी पढ़ें… 2022 कॉमनवेल्थ के बाद गेम्स छोड़ना चाहती थीं शर्मिला धनखड़:मां ने कहा-अपने हिस्से की जमीन बेच दूंगी; पति ने फोकस के लिए दुकान छोड़ी कॉमनवेलथ गेम्स 2026 के महिला पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालीं शर्मिला धनखड़ की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था, जब उन्होंने गेम्स से दूरी बनाने का फैसला कर लिया था। (पूरी खबर पढ़ें)

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。