भाजपा परिसीमन बिल को संसद के मानसून सत्र में लाने की इच्छुक नजर आ रही है. इसके लिए भाजपा ने कांग्रेस के पास एक प्रस्ताव भेजा है. भाजपा मानसून सत्र को आगे बढ़ाना चाह रही है, ताकि परिसीमन बिल पर चर्चा की जा सके. हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक इसे लेकर अपनी सहमति नहीं दी है.


