झारखंड में JPSC परीक्षा में धांधली का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. आज से झारखंड विधानसभा का सत्र भी शुरू होने जा रहा है. सदन में भी इस मुद्दे की गूंज सुनाई देगी, विपक्ष ने इसके संकेत दे दिये हैं. विपक्ष ने आज सरकारी नौकरियों में कथित धांधली का मुद्दा उठाते हुए झारखंड विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

