मेक्सिको में फंसे एक पंजाबी सिख युवक का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक रोते हुए बताता है कि वह डंकी रूट के जरिए विदेश पहुंचा था, लेकिन वहां उसके साथ मारपीट हुई और अब वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. युवक ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील की कि वे किसी एजेंट के झांसे में न आएं और अवैध रास्तों से विदेश जाने की कोशिश न करें. वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहता है कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है और कोई भी उसके जैसे हालात का सामना न करे.


