विमेंस एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तान और स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी। बैटर जेमिमा रोड्रिगेज चोट की वजह से टीम से बाहर हो गई हैं। जेमिमा एशियन गेम्स का भी हिस्सा नहीं होंगी। उनकी जगह प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया गया है। BCCI ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘टीम घोषित की। एशिया कप 28 अगस्त से 5 सिंतबर तक यूएई में खेला जाएगा। द हंड्रेड लीग खेलते समय जेमिमा चोटिल हुईं जेमिमा को 3 अगस्त को इंग्लैंड में द हंड्रेड खेलते हुए दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनकी जांच की। जांच में हैमस्ट्रिंग में हाई-ग्रेड टियर की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें यूएई में होने वाले एशिया कप और जापान में होने वाले एशियन गेम्स से भी बाहर कर दिया गया। एशिया कप के लिए भारत की टीम हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमालिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड और प्रतिका रावल।

