热门话题

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड के साथ भारत के 12 मेडल:गुलवीर ने 10000m दौड़, हरजिंदर ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीते; बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल हासिल किए। मंगलवार देर रात लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर जीता। वहीं, भारत के 3 मुक्केबाजों ने भी अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के मैच जीतकर मेडल पक्के कर लिए हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। स्कॉटस्टाउन स्टेडियम में भारी बारिश और गीले ट्रैक में गुलवीर ने 27:49.78 सेकंड का समय निकाला। ऑस्ट्रेलिया के काई रॉबिन्सन ने गोल्ड और आइल ऑफ मैन मुल्लार्की ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। गुलवीर के सिल्वर के बाद मेडल टैली में भारत दो गोल्ड समेत 12 पदकों के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड लेकर कुल 80 मेडल के साथ टॉप पर है। हरजिंदर कौर ने पर्सनल बेस्ट के साथ रजत जीता वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में 227 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 101 किलो वजन उठाकर पर्सनल बेस्ट हासिल किया। उसके बाद क्लीन एंड जर्क में 126 किलोग्राम वजन उठाते हुए सिल्वर हासिल किया। इस इवेंट का गोल्ड कनाडा की चार्लोट सिमोन्यू (कुल 240 किलोग्राम) और बॉन्ज ऑस्ट्रेलिया की नया फीबी हेमैन (कुल 227 किलोग्राम) को मिला। 3 मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचे, गोल्ड की उम्मीद कायम भारत के 3 मुक्केबाजों ने मेडल पक्के किए। महिला वर्ग में प्रीति पवार, प्रिया घांघस और पुरुष वर्ग में जादूमणि ने अपनी-अपनी वेट कैटेगरी के मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। प्रीति ने 54 kg के क्वार्टर फाइनल में नॉर्दन आयरलैंड की खिलाड़ी निकोल क्लाइड को 5-0 से हराया। जबकि, प्रिया ने 60 kg में स्कॉटलैंड की निया मिचेल को 4-1 से हराया। वहीं, पुरुषों के 55 kg वेट कैटेगरी में जादूमणि ने जाम्बिया के म्वेंगो म्वाले को 5-0 से हराया। तीनों सेमीफाइनल 31 जुलाई को होंगे। प्रीति का जमैका की कैथरीन म्वापे से खेलेंगी। प्रिया का मैच इंग्लैंड की लूसी किंग्स-व्हीटली से होगा। वहीं, जादूमणि नामीबिया के फिलािप पुमुलो मुताकेला हाओसेब से भिड़ेंगे। बॉक्सिंग में तीसरे स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) के लिए अलग मैच नहीं कराया जाता। इसलिए सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। निरुपमा देवी मेडल चूकी, क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयास असफल रहे वेटलिफ्टर निरुपमा देवी सेरम विमेंस 63 kg कैटेगरी के क्लीन एंड जर्क में तीनों प्रयासों में 123 kg वजन उठाने में असफल रहीं। उन्हें नो मार्क मिला और वे मेडल रेस से बाहर हो गईं। उन्होंने स्नैच 93 kg वजन उठाकर पांचवां स्थान हासिल किया था। इस वर्ग का गोल्ड कनाडा की ओलिंपिक चैंपियन मॉड शैरॉन ने 232 kg के कुल वजन के साथ जीता। इंग्लैंड की सारा डेविस स्मेल (217 kg) को सिल्वर और नाउरू की फेमिली-क्रिस्टी नोट्टे (216 kg) को ब्रॉन्ज मिला। विशाल 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में एथलेटिक्स में विशाल टीके मेंस 400 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में पहुंच गए। उन्होंने अपनी हीट में 46.49 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं राजेश रमेश 47.43 सेकेंड के साथ कुल 17वें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके। श्रीहरि बैकस्ट्रोक स्विमिंग के सेमीफाइनल में स्विमिंग में श्रीहरि नटराज ने पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स में 55.58 सेकेंड का समय निकालकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि, साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में 24.94 सेकेंड के साथ 28वें स्थान पर रहे और बाहर हो गए। पैरा स्विमिंग में कार्तिक बुडीगिना और अली इमाम ने पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। दोनों हीट्स में छठे और आठवें सबसे तेज स्विमर रहे।

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。