कश्मीरी पंडितों को लगातार आतंकियों से धमकियां मिल रही हैं. इसे लेकर अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कश्मीरी पंडितों को मिल रही इन धमकियों के पीछे ‘साजिश’ का आरोप लगाया है. फारूक अब्दुल्ला ने आरोप लगाया है कि कश्मीरी पंडितों को दी जा रही धमकियां एक ‘साजिश’ का हिस्सा हैं, जिसका मकसद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा फिर से मिलने से रोकना है. साथ ही, उन्होंने सवाल उठाया है कि केंद्र शासित प्रदेश के बाहर से आए हिंदू पुलिस अधिकारियों को ऐसी धमकियां क्यों नहीं मिल रही हैं?

