एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस की जांच के दौरान चौंकानेवाले खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच के मुताबिक, पायलट को नींद की समस्या थी. पायलट ने बताया, ‘मुझे नींद आने में दिक्कत हो रही थी और निजी हालात की वजह से नींद में परेशानी हो रही थी. फैमिली डॉ. ने नींद की दवा दी थी. अब फुकेट में जो लेओवर होता है यानि की जो टर्न अराउंड टाइम है, उस दौरान आसानी से पायलट सो नहीं पा रहा था.

