उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड में लगातार बारिश से सांकरी-ओसला-गंगाड़ मार्ग कई जगह वॉशआउट हो गया है. सड़कें टूटने और नदी-नालों के उफान पर होने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को जेसीबी के बकेट में बैठाकर रास्ता पार कराया जा रहा है. संपर्क मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क बहाल करने और सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है.

