热门话题

आपका पैसा- AI के दौर में जॉब इनसिक्योरिटी:6 महीने का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैसे बनाएं, फंड कैसे कैलकुलेट करें, कहां सेव करें?

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

AI के दौर में सबसे बड़ी ताकत सिर्फ अच्छी नौकरी नहीं, बल्कि मजबूत फाइनेंशियल तैयारी भी है। टेक्नोलॉजी बदलेगी, नौकरियां बदलेंगी, नई स्किल्स की मांग बढ़ेगी। लेकिन अगर आपकी आर्थिक नींव मजबूत है तो आप हर बदलाव का सामना ज्यादा आत्मविश्वास से कर सकते हैं। इसके लिए एक मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बहुत जरूरी है। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ कॉलम में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: सीए अनुराग सचान, बी. के. खरे एंड कंपनी, नेहरू प्लेस, नई दिल्ली सवाल- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट क्या है? जवाब- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट यानी इमरजेंसी फंड, जो इन स्थितियों में काम आता है। जैसेकि- अगर फाइनेंशियल सेफ्टी नेट हो तो इमरजेंसी में जरूरी खर्चों को कुछ महीनों तक संभाला जा सकता है। इस सेफ्टी नेट का एक ही मकसद है कि अचानक आमदनी रुकने पर घर का किराया, EMI, राशन, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्च चलते रहें। सवाल- AI के दौर में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट होना कितना जरूरी है? जवाब- AI और ऑटोमेशन से कारण जॉब में स्किल्स की जरूरत बदल रही है। इसके कारण आय में अनिश्चितता बढ़ सकती है। ऐसे माहौल में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट आपको समय, विकल्प और मेंटल पीस देता है। AI के दौर में फाइनेंशियल सेफ्टी नेट क्यों जरूरी? सवाल- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कम-से-कम कितने महीने का होना चाहिए? जवाब- सामान्य तौर पर कम-से-कम 6 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर फाइनेंशियल सेफ्टी नेट होना चाहिए। हालांकि, यह टेन्योर जॉब के नेचर के हिसाब से अलग हो सकता है। सवाल- कम-से-कम कितना पैसा इमरजेंसी फंड में होना चाहिए? जवाब- इमरजेंसी फंड को अमाउंट में नहीं, महीनों के खर्च के हिसाब से जोड़ा जाता है। आमतौर पर 6-12 महीने के जरूरी खर्च का फंड काफी होता है। फर्ज करिए, किसी का मासिक खर्च ₹25,000 है तो उसे 6 महीने के हिसाब से इमरजेंसी फंड में 1.5 लाख रुपए रखने चाहिए। सवाल- इसमें कौन-कौन से खर्च शामिल करने चाहिए? जवाब- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैलकुलेट करते समय सिर्फ वे खर्च शामिल करें, जो नौकरी जाने या इनकम बंद होने पर भी हर हाल में करने पड़ेंगे। ग्राफिक में देखिए, इसमें कौन-से खर्च शामिल करने चाहिए- सवाल- 6 महीने का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैसे कैलकुलेट करें? जवाब- 6 महीने का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट कैलकुलेट करने का सबसे आसान तरीका है- मासिक आवश्यक खर्च × 6। ग्राफिक में देखिए, इसे किस तरह कैलकुलेट करना है- सवाल- अकेले कमाने वाले व्यक्ति को कितना सेफ्टी नेट रखना चाहिए? जवाब- अगर परिवार में अकेले कमाने वाले हैं, तो कम-से-कम 9-12 महीने के आवश्यक खर्चों का फाइनेंशियल सेफ्टी नेट रखना चाहिए। सवाल- अगर पति-पत्नी दोनों कमाते हैं तो सेफ्टी नेट कितना होना चाहिए? जवाब- पति-पत्नी दोनों कमाते हैं, तब भी फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बनाना जरूरी है। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि 12 महीने के खर्च का सेफ्टी नेट रखें, क्योंकि एक की इनकम रुकने पर भी दूसरा परिवार को संभाल सकता है। सामान्य तौर पर- सवाल- सेफ्टी नेट बनाने की शुरुआत कैसे करें? जवाब- सेफ्टी नेट बनाने का सबसे आसान तरीका ये है कि बड़ी रकम के बारे में न सोचें। पहले एक महीने के खर्च का अमाउंट जोड़ें। इसके बाद जितने महीने का सेफ्टी नेट बनाना है, इस अमाउंट को उतने से गुणा कर लें। अब फाइनल अमाउंट को अपना गोल बनाएं। पूरा प्रोसेस ग्राफिक से समझिए- सवाल- हर महीने इनकम का कितना हिस्सा इस फंड में डालना चाहिए? जवाब- मासिक आय का 10-20% इमरजेंसी फंड में डालकर सेफ्टी नेट का गोल आसानी से हासिल कर सकते हैं। सवाल- सेफ्टी नेट फंड कहां रखना चाहिए? जवाब- इस फंड का उद्देश्य हाई रिटर्न कमाना नहीं, बल्कि जरूरत पर तुरंत पैसे की उपलब्धता है। इसलिए यह पैसा ऐसी जगह रखें, जहां यह सुरक्षित रहे और जरूरत पर तुरंत निकाला जा सके। ये हैं सबसे अच्छे विकल्प- सवाल- मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी के लिए कौन-सी सेविंग हैबिट्स जरूरी हैं? जवाब- इसके लिए कुछ सरल लेकिन, डिसिप्लिन्ड सेविंग हैबिट्स जरूरी हैं, जैसेकि- सवाल- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बनाते समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- फाइनेंशियल सेफ्टी नेट बनाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी कॉमन गलतियों से बचना भी है। ग्राफिक में देखिए, किन गलतियों से बचना चाहिए- सवाल- क्या सिर्फ इमरजेंसी फंड बनाना काफी है? जवाब- नहीं, सिर्फ इमरजेंसी फंड काफी नहीं है। मजबूत फाइनेंशियल सेफ्टी नेट के लिए इन तीन जरूरी चीजों का ध्यान रखें। 1. इमरजेंसी फंड नौकरी छूटने, इनकम रुकने या अचानक आए खर्चों में मदद करता है। 2. हेल्थ इंश्योरेंस हेल्थ इंश्योरेंस हॉस्पिटल और इलाज के बड़े खर्चों से सुरक्षा देता है। 3. टर्म इंश्योरेंस अगर परिवार आपकी आय पर निर्भर है, तो टर्म इंश्योरेंस बेहद महत्वपूर्ण है। ……………………… आपका पैसा कॉलम की खबर भी पढ़िए आपका पैसा- कमाई कभी 30 हजार तो कभी 1 लाख: अनिश्चित इनकम में सेविंग और इन्वेस्टमेंट कैसे करें, फ्रीलांसर्स के लिए 5 मनी रूल्स आज के दौर में फ्रीलांसिंग इनकम का पॉपुलर तरीका है। फ्रीलांसिंग यानी किसी कंपनी के लिए स्वतंत्र रूप से काम करना। इसमें शिफ्ट में काम करने का प्रेशर नहीं होता, लेकिन कुछ चुनौतियां भी हैं। अनियमित इनकम के बीच पैसों का सही मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती है। पूरी खबर पढ़ें…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。