असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अब तक बाढ़ के कारण 68 लोगों की जान जा चुकी है. कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. राज्य के 6 जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. 4 लाख से ज्यादा लोग अभी भी बाढ़ की चपेट में फंसे हुए हैं. राहत और बचाव टीमें ग्राउंड जीरो पर लगातार काम कर रही हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. फिलहाल देश में सबसे खराब हालात असम के ही बताए जा रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

