热门话题

इलायची विज्ञापन पर शाहरुख-अजय और टाइगर को नोटिस:भारत में LPG-किल्लत खत्म करने की तैयारी, टॉप-10 में 5 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1 लाख करोड़ घटा

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

कल की बड़ी खबर पान-मसाला से जुड़ी रही। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा। वहीं मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के कारण LPG सप्लाई पर पड़े असर से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने पहली बार देश की सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन के अधिकतम टारगेट तय कर दिए हैं। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. इलायची के विज्ञापन पर शाहरुख-अजय और टाइगर को नोटिस: महाराष्ट्र फूड एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे पान-मसाला का प्रचार माना; ₹10 लाख जुर्माना लग सकता है महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, FDA ने 11 अगस्त को तीनों को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका पर 15 दिन में जवाब और स्पष्टीकरण मांगा है। शाहरुख खान को बांद्रा स्थित उनके घर ‘मन्नत’, अजय देवगन को जुहू स्थित आवास और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के पते पर नोटिस भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. भारत में LPG किल्लत खत्म करने की तैयारी: सरकार ने 21 कंपनियों के लिए तय किए टारगेट, रोजाना 63,810 टन गैस का उत्पादन होगा मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध के कारण LPG सप्लाई पर पड़े असर से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने पहली बार देश की सरकारी और प्राइवेट रिफाइनरीज व अपस्ट्रीम कंपनियों के लिए LPG उत्पादन के अधिकतम टारगेट तय कर दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 13 अगस्त को जारी आदेश में 21 कंपनियों के लिए कुल 63,810 टन प्रतिदिन एलपीजी उत्पादन की क्षमता और टारगेट निर्धारित किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. टॉप-10 में 5 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1 लाख करोड़ घटा: TCS टॉप लूजर, वैल्यू ₹34,263 करोड़ घटी; LIC की वैल्यू बढ़ी बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट रही। इस बीच देश की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप में कुल मिलाकर करीब 1 लाख करोड़ रुपए घटा है। इस दौरान आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट वैल्यूएशन में सबसे बड़ी ₹34,263 करोड़ की गिरावट देखने को मिली। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार तक की कमाई: ₹1.03 करोड़ का फंड भी हो जाएगा तैयार, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आपको पहले जितना ही ब्याज मिलता रहेगा। ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के लिए एक स्मार्ट फंड बनाना चाहते हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। PPF में निवेश की 15+5+5 रणनीति से आप 25 साल में 1.03 करोड़ का फंड बना सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शुक्रवार के शेयर बाजार का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。