बीजेपी के जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर सूत्रों के हवाले से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस प्रदर्शन में करीब 2,000 से ज्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग शामिल थे. पुलिस ने FRS यानी फेस रिकग्निशन सिस्टम के जरिए इनकी पहचान की है. FRS के जरिए चेहरों को स्कैन कर बैकग्राउंड खंगालने पर पता चला कि कुल 2,873 लोग ऐसे थे. इन लोगों पर हत्या, रेप और पॉक्सो जैसे संगीन केस दर्ज हैं. पुलिस अब इन सभी की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

