फेसबुक और इंस्टाग्राम की मदर कंपनी मेटा ने केंद्र सरकार से माफी मांगी है. माफी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक पोस्ट हटाए जाने के मामले में मांगी गई है. मेटा ने कहा है कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये पोस्ट हट गई थी. कंपनी ने सरकार को पूरी जानकारी दी है और गलती के लिए खेद जताया है. सरकार की तरफ से मेटा के स्पष्टीकरण की जांच की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, मेटा के ग्लोबल हेड को समन किया गया है.

