सावन शिवरात्रि के पावन और अलौकिक अवसर पर आज तड़के से ही देश भर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है. उज्जैन के बाबा महाकालेश्वर से लेकर, काशी (वाराणसी) के बाबा विश्वनाथ, झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और गाजियाबाद के ऐतिहासिक सिद्धपीठ दुधेश्वरनाथ मंदिर तक- हर तरफ ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’ और ‘बोल बम’ के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है. सुबह से ही शिवभक्त लंबी-लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं.

