Colombia Earthquake: कोलंबिया में आए भीषण भूकंप के दौरान कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं. इस भयावज मंजर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक घर से लोग भूकंप के दौरान भागते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों के बाहर निकलते ही घर ढह जाता है. ये मंजर देख लोगों की आंखें भर आती हैं. कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

