डोल रही थी धरती, ढह रही थी इमारतें और जान बचाकर भाग रहे थे लोग. कोलंबिया में भूकंप के दौरान कुछ ऐस ही मंजर था. कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी कोलंबियाई सरकार ने अपने ताजा अपडेट में दी. कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने बोगोटा में बताया कि भूकंप से 1,575 घरों को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा, छह हवाई अड्डों का बुनियादी ढांचा भी प्रभावित हुआ है, जिसके कारण वहां वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है.

