नेपाल में आई भीषण तबाही के बाद NDTV की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची. बाढ़ के एपिक सेंटर रसुआ और आसपास का इलाका पिछले 4 दिनों से पूरी तरह ब्लैकआउट की चपेट में है. बिजली न होने से मोबाइल चार्ज करने तक की सुविधा नहीं है. स्थानीय बाजारों में मोमबत्तियां खत्म हो चुकी हैं और टॉर्च तक नहीं मिल रही हैं. लोग दिन में दूर जाकर चार्ज किए गए फोन की हल्की रोशनी के सहारे अंधेरी रातें काटने को मजबूर हैं.

