पानीपत टोल प्लाजा के पास WWE रेसलर द ग्रेट खली की फॉर्च्यूनर कार मामूली सड़क हादसे का शिकार हो गई। खली पंजाब से सोनीपत जा रहे थे, तभी आगे चल रही इनोवा के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी गाड़ी भी टकरा गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि वाहन को मामूली नुकसान पहुंचा। घटना के बाद द ग्रेट खली दूसरी गाड़ी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए.

