Hot Topics

हिमस्खलन- नेपाल के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा समेत 10 लापता:रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर चढ़ाई कर रहे थे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

पाकिस्तान के काराकोरम रेंज में स्थित ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आने से दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा ‘निम्स दाई’ समेत 10 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। यह घटना गुरुवार दोपहर की है। नेपाल पर्वतारोहण संघ के महासचिव राज बहादुर लामा के अनुसार लापता पर्वतारोहियों में पांच नेपाली और पांच विदेशी नागरिक शामिल हैं। विदेशी पर्वतारोहियों में एक अमेरिकी, एक चीनी, एक ओमान का नागरिक और एक पाकिस्तानी शामिल है। पांचवें विदेशी पर्वतारोही की पहचान नहीं है। रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधा नेपाल पर्वतारोहण संघ के पूर्व अध्यक्ष आंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर पहाड़ी इलाके में उतर नहीं पा रहे हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। निर्मल पुर्जा की टीम में थे 10 सदस्य लापता पर्वतारोहियों में निर्मल पुर्जा के अलावा पुर बहादुर गुरुंग, किली पेम्बा शेरपा, निमा शेरपा, नवांग थिंडू शेरपा और ग्यालु शेरपा शामिल हैं। निर्मल पुर्जा पूर्व ब्रिटिश स्पेशल फोर्सेज के सदस्य और गोरखा सैनिक रह चुके हैं। पुर्जा ने 2019 में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों को छह महीने से कम समय में फतह कर इतिहास रचा था। वे अपनी ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ मुहिम और नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। पाकिस्तान सरकार के संपर्क में नेपाल नेपाल के संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि वे पाकिस्तान में स्थित नेपाली दूतावास के जरिए पाकिस्तानी सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। नेपाल के पर्यटन मंत्री खड़क प्रसाद पौडेल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। GPS ट्रैकर में हलचल के संकेत एवरेस्ट क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक निर्मल पुर्जा के GPS ट्रैकर में हल्की हलचल देखी गई है। हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि यह तकनीकी खराबी भी हो सकती है। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार गुरुवार सुबह 9:38 बजे पुर्जा 6,659 मीटर की ऊंचाई पर थे। इसके बाद सुबह 10:18 बजे 800 मीटर की तेजी से गिरावट दर्ज की गई, जो हिमस्खलन के समय से मेल खाती है। अल्पाइन क्लब कर रहा समन्वय अल्पाइन क्लब ऑफ पाकिस्तान के उपाध्यक्ष करार हैदरी ने बताया कि हिमस्खलन के बाद से पूरी टीम से संपर्क टूट गया है। क्लब ने कहा कि वे सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव संसाधन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। ब्रॉड पीक दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी है, जिसकी ऊंचाई 8,047 मीटर है। फिलहाल, रेस्क्यू टीमें लापता पर्वतारोहियों को खोजने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.