Hot Topics

स्पोर्ट्स अपडेट-नाइट राइडर्स पहली बार मेजर लीग के फाइनल में:पॉवेल ने 15 गेंद पर 50 रन बनाए; विंडीज की महिला टीम ने क्लीन स्वीप किया

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने पहली बार मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 7 रन से हराया। फाइनल मैच 19 जुलाई को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। नाइट राइडर्स की ओर से
कॉलिन मुनरो (44 गेंदों पर 51) और आंद्रे रसेल (50 गेंदों पर नाबाद 62) ने पारी संभाली। रोवमैन पॉवेल ने आखिरी तीन ओवर्स में 15 गेंदों पर नाबाद 50 रन ठोक दिए। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूनिकॉर्न्स की शुरुआत खराब रही। सुनील नरेन ने पहले ही ओवर में लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और फिन एलेन को आउट कर दिया। मैथ्यू शॉर्ट (62 गेंदों पर नाबाद 94) और संजय कृष्णमूर्ति (47 गेंदों पर 65) ने तीसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़कर टीम की वापसी कराई। 20वें अंतिम ओवर में यूनिकॉर्न्स को 18 रन चाहिए थे, लेकिन वान शाल्कविक ने केवल 10 रन दिए और नाइट राइडर्स को 7 रन से जीत दिला दी। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़िए… स्टेफानी टेलर का लगातार दूसरा शतक, आयरलैंड को 64 रन से हराया ब्रेडी (आयरलैंड)। स्टेफानी टेलर के लगातार दूसरे शतक से वेस्टइंडीज की महिला टीम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे 64 रन से जीत लिया है। इसी के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। यह जनवरी 2025 के बाद वेस्टइंडीज की पहली वनडे सीरीज जीत है। ब्रेडी में वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। टीम ने 82 रन तक पांच विकेट गंवा दिए। यहां से स्टेफानी टेलर ने 105 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल रहे। उन्होंने लोअर ऑर्डर के बैटर्स के साथ अहम साझेदारियां की और स्कोर 257 रन तक पहुंचाया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम 193 रन पर सिमट गई और वेस्टइंडीज ने 64 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप पूरा किया।वेस्टइंडीज की स्पिन जोड़ी करिश्मा रामहरैक और अफी फ्लेचर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके। टेलर ने इस पारी के दौरान अपने वनडे करियर का 10वां शतक लगाया। वह लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाली वेस्टइंडीज की दूसरी बल्लेबाज बनीं। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने की उपलब्धि भी हासिल की।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.