Hot Topics

शेर-ए-पंजाब टी-20 क्रिकेट लीग की नीलामी:IPL की SRH टीम का प्लेयर सबसे महंगा बिका; अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल को ₹10-₹10 लाख मिलेंगे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब T20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में IPL खेल चुके खिलाड़ियों पर भी टीमों ने बोली लगाई। हालांकि, मार्की खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के पहले ही 10 लाख रुपये तय हैं। इसलिए, नीलामी में इनकी बोली नहीं लगेगी। IPL खेल चुके सलिल अरोरा को लुधियाना लॉयंस ने 8.20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हरप्रीत बराड़ को मोहाली किंग्स ने 4 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय खिलाड़ी अमनजोत सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये में खरीदा। नमन धीर को सूरमा वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले सनवीर सिंह अब तक के सबसे महंगे प्लयेर साबित हुए। उनका बेस प्राइज डेढ़ लाख रुपये था, लेकिन फाजिल्का फाल्कंस ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में खरीदा है। विहान मल्होत्रा को फाजिल्का फाल्कंस ने डेढ़ लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। ये अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी 6 टीमें लेंगी हिस्सा, मोहाली में मैच होंगे PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लीग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना था और अब PCA इसे साकार करने जा रहा है। इन खिलाड़ियों के अलावा और 120 युवाओं का मौका मिलेगा। लीग में कुल 27 मुकाबले खेले जाने की जानकारी है। सभी मुकाबले मोहाली/न्यू चंडीगढ़ स्थित PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 30 अगस्त से शुरू होगा पहला एडिशन शेर-ए-पंजाब T20 लीग का यह पहला एडिशन है। इसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों के नाम पर बनाई गईं 6 टीमें हैं। लीग की शुरुआत 30 अगस्त 2026 से होगी। खिलाड़ियों का ऑक्शन 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। हर टीम का बजट 45 लाख रुपये पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, शेर-ए-पंजाब T20 लीग में हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स दिया गया है। सभी 6 टीमों के मार्की खिलाड़ियों की फीस 10 लाख रुपये फिक्स रखी गई है। मार्की खिलाड़ी के रुपये फिक्स इसका मतलब है कि मार्की खिलाड़ी की फीस 45 लाख रुपये के बजट से कटने के बाद हर टीम के पास ऑक्शन में बाकी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 35 लाख रुपये बचेंगे। उदाहरण के तौर पर फाजिल्का फाल्कन्स के मार्की खिलाड़ी शुभमन गिल की फीस 10 लाख रुपये तय है। नीलामी के अपडेट्स के नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.