Hot Topics

स्पेन फुटबॉल वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में:बेल्जियम को 2-1 से हराया, मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा; अब फ्रांस से सामना

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

2010 की चैंपियन स्पेन ने फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने शुक्रवार रात बेल्जियम को 2-1 से हराया। अब स्पेन का सामना फ्रांस से होगा। यह मैच 14 जुलाई की रात 12:30 बजे खेला जाएगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में दूसरा क्वार्टर फाइनल 87 मिनट तक 1-1 की बराबरी पर था। 88वें मिनट में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दागा। बेल्जियम के रिजर्व गोलकीपर सेने लामेन्स ने पाउ क्यूबार्सी के शॉट पर रिबाउंड छोड़ा, जिसका मेरिनो ने पूरा फायदा उठाया। मैच में खास मेरिनो ने लगातार दूसरे मैच में निर्णायक गोल किया मेरिनो 86वें मिनट में सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और 2 मिनट बाद ही निर्णायक गोल दाग दिया। इससे पहले उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल के खिलाफ इंजरी टाइम में विजयी गोल कर स्पेन को 1-0 से जीत दिलाई थी। स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में पहला गोल खाया स्पेन ने 30वें मिनट में फाबियन रुइज के गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, बेल्जियम ने 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलेरे के गोल से बराबरी कर ली। यह इस वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहला गोल था। गोलकीपर कोर्टुआ चोटिल हुए, रिजर्व गोलकीपर पर बढ़ा दबाव बेल्जियम के अनुभवी गोलकीपर थिबाउ कोर्टुआ 71वें मिनट में जांघ की चोट के कारण मैदान छोड़ने को मजबूर हुए। उनकी जगह आए सेने लामेन्स निर्णायक क्षण में रिबाउंड नहीं संभाल सके और स्पेन ने इसका फायदा उठाया। ———————————————————– फुटबॉल वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… अर्जेंटीना के सामने स्विट्जरलैंड, मेसी फुटबॉल वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला स्विट्जरलैंड से होगा। मेसी इस टूर्नामेंट में 8 गोल कर गोल्डन बूट की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। एक गोल करते ही वे टॉप पर पहुंच जाएंगे। मैच भारतीय समयानुसार 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे से खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.