Hot Topics

युजवेंद्र चहल के फार्म हाउस में निकला सांप:बचपन में यहीं क्रिकेट खेला; जींद में पिता ने बनवाकर दी थी पिच

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के जींद स्थित फार्म हाउस में सांप निकल आया। स्नेकमैन ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। कॉमन करैत प्रजाति का सांप करीब 3 फीट का था। चहल का यह फार्म हाउस जींद में जुलानी रोड पर रेलवे स्टेशन के पास चंद्रलोक कॉलोनी में है। अब यहां युजवेंद्र चहल का परिवार नहीं रहता। उनका परिवार कई साल पहले ही गुरुग्राम शिफ्ट हो गया था। बचपन में चहल इसी फार्म हाउस के सामने खेत में बनी पिच पर बॉलिंग की प्रैक्टिस करते थे। उनके पिता एडवोकेट केके चहल ने उनके लिए यह पिच बनवाई थी। सांप को 31 जुलाई को पकड़ा गया था, जबकि इसका वीडियो 9 अगस्त को सामने आया। स्नेकमैन बोले- सोते हुए डंसता है सांप स्नेकमैन सतीश ने बताया कि यह कॉमन करैत प्रजाति का सांप है। इसे ‘चालू सांप’ भी कहा जाता है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि घर में रखे बर्तनों को ढककर रखें, क्योंकि सांप उनमें छिप सकता है। यह सांप अक्सर सोते हुए लोगों को डंसता है। सतीश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि चहल ने सांपों के बीच ही क्रिकेट खेलना सीखा है। वहां मौजूद व्यक्ति ने बताया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा भी इस जगह आ चुके हैं और यहां बनी होद में नहाए थे। अब क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बारे में जानिए… 4 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई 1990 को जींद में हुआ। उनका पैतृक गांव जींद का दरियावाला है। उनके पिता केके चहल जींद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। युजवेंद्र 4-5 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलने लगे थे। उनके पिता ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने खेत में उनके लिए क्रिकेट की पिच तैयार करवाई थी। इसके बाद उनका परिवार गुरुग्राम शिफ्ट हो गया। अंडर-14 से टीम इंडिया तक का सफर साल 2000 में चहल हरियाणा की अंडर-14 टीम में खेले। 2009 में उन्होंने हरियाणा की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ उनका IPL करियर शुरू हुआ। 2016 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू किया। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ था। धनश्री से शादी, 4 साल बाद तलाक हुआ युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री की 22 दिसंबर 2020 को गुरुग्राम में शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात डांस क्लास के दौरान हुई थी। लॉकडाउन के दौरान धनश्री मुंबई में ऑनलाइन डांस एकेडमी चलाती थीं। चहल ने भी उनकी क्लास जॉइन की थी। अप्रैल से जून 2019 के दौरान क्लास में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्यार हो गया। 20 मार्च 2025 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को आपसी सहमति से मंजूरी दी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.