छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. उसने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उसकी पिटाई कर दी. प्रोफेसर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया भी वायरल है.


