Socialblize

‘मेरे को नोचेगा तू…’, अश्‍लील मैसेज भेजने वाले प्रोफेसर को छात्रा ने स‍िखाया सबक, प‍िटाई का VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए उसकी जमकर प‍िटाई कर दी. छात्रा का आरोप है कि‍ प्रोफेसर उसे करीब डेढ़ साल से व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था. उसने कई बार इसका व‍िरोध भी क‍िया, लेक‍िन प्रोफेसर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. परेशान होकर छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंची और उसकी प‍िटाई कर दी. प्रोफेसर की प‍िटाई का वीड‍ियो सोशल मीड‍िया भी वायरल है. 

Exit mobile version