बाबा धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग पर फिर एफआईआर दर्ज हुई है. छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीन विवाद के दौरान किसान मोतीलाल कुशवाहा पर गोली चलाने का आरोप लगा है. पीड़ित किसान का कहना है कि शालीग्राम गर्ग उस पर और इलाके के अन्य किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे. मना करने पर गुंडागर्दी की जाती है. इसी विवाद में गोली चलाई गई. शालीग्राम गर्ग इससे पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं. आइए आपको दिखाते हैं, शालीग्राम गर्ग की क्राइम कुंडली.

