रियाद से मुंबई के रास्ते दिल्ली जा रहे यात्री से 24 कैरेट सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है. इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर कस्टम विभाग की कार्रवाई के तहत इस तस्कर को गिरफ्त में लिया गया. एक्स-रे चेकिंग में संदिग्ध तस्वीर दिखने के बाद यात्री की तलाशी ली गई. तलाशी में कुकर के ढक्कन के ठोस हिस्से में बड़ी चालाकी से छिपाए गए 24 कैरेट सोने के 15 टुकड़े बरामद किय गए. घरेलू सामान और कुकवेयर सेट के साथ छिपाकर लाए गए इस सोने का कुल वजन 523 ग्राम है.

