एक कुत्ते ने फिर साबित कर दिया कि उनकी वफादारी की मिसाल यूं ही नहीं दी जाती है. हरिद्वार में कनखल के फेरूपुर में एक गली के कुत्ते ने रोज खाना खिलाने वाले मनोज प्रधान को हमलावर कुत्ते से बचा लिया. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.


