दंगल गर्ल के नाम से मशहूर रेसलर बबीता फोगाट मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया। नवजात बेटी के साथ तस्वीरें शेयर कर उन्होंने ये जानकारी दी। बबीता भाजपा से दादरी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बबीता और उनकी बहन गीता फोगाट की लाइफ पर 2016 में दंगल फिल्म भी रिलीज हुई थी। बबीता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा… महादेव की कृपा देखिए आज शिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर मेरे जीवन में एक नन्ही परी पार्वती स्वरूप बेटी का आगमन हुआ है। मेरी बेटी के रूप में मिली यह खुशी मेरे और मेरे परिवार के लिए अनमोल आशीर्वाद है। यह अहसास और खुशियां शब्द से परे हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…


