गिरी हुई इमारतें, टूटे खंभे और मौत का सन्नाटा. भूकंप के बाद कोलंबिया में कुछ ऐसे ही हालात हैं. कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 132 हो गई है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी कोलंबियाई सरकार ने अपने ताजा अपडेट में दी. कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने बोगोटा में बताया कि भूकंप से 1,575 घरों को नुकसान पहुंचा है.

