अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मशहूर रैपर Nicki Minaj की खुलकर तारीफ की. ट्रंप ने निकी मिनाज को संबोधित करते हुए कहा, “वह बेहद सम्मानित हैं, बहुत हॉट हैं, शानदार हैं और मेरी अच्छी दोस्त हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि निकी मिनाज बेहद प्रतिभाशाली हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं. निकी मिनाज इस कार्यक्रम में व्हाइट हाउस की मेहमान थीं. पिछले कुछ समय से वह खुलकर ट्रंप का समर्थन करती रही हैं और खुद को उनका “नंबर-1 फैन” भी बता चुकी हैं.



