अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का पवित्र शिवलिंग यात्रा शुरू होने के महज छह दिनों के भीतर ही लगभग पूरी तरह पिघल गया है. हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ पहुंचते हैं और प्राकृतिक रूप से बने शिवलिंग को आस्था का प्रतीक मानते हैं. लेकिन इस बार शिवलिंग का इतनी जल्दी पिघल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है.



