गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. धनवापुर रोड पर सड़क पर भरे पानी के कारण एक बाइक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिससे उस पर सवार युवक मुश्किल में पड़ गए. हालात ऐसे बने कि युवकों को बाइक को कंधे पर उठाकर पानी से बाहर निकालना पड़ा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति साफ दिखाई दे रही है, जहां सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

