क्या अब चंदा चोरी की लड़ाई संविधान तक पहुंच गई है? एक तरफ जहां चढ़ावा चोरी की जांच हो रही है तो वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी अब संविधान के साथ खिलवाड़ करने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी सांसदों और विधायकों की खरीदफरोख्त करने में लगी है। संविधान के मूल सिद्धांत से खिलवाड़ कर रही है।

