热门话题

मयंक अग्रवाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलेंगे:डरहम ने 4 मैचों के लिए साइन किया, 4 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप खेलने जा रहे हैं। उन्होंने डरहम के साथ एग्रीमेंट किया है। वे सीजन के अंतिम चार काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मयंक पिछले 4 साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 12 से 14 मार्च तक बेंगलुरु में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। मयंक पिछले साल IPL फाइनल में जीतने वाली RCB की प्लेइंग इलेवन का भी हिस्सा थे। वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं। मयंक ने पिछले साल यॉर्कशायर से शतक लगाया था मयंक ने पिछले साल यॉर्कशायर के साथ अपना पहला काउंटी करार किया था। उन्होंने तीन मैच खेले थे। पहली तीन पारियों में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद अग्रवाल ने अपने आखिरी मैच में 175 रन बनाए थे। यह मैच उनकी मौजूदा टीम डरहम के खिलाफ था। कोच ने कहा- टीम को इंटरनेशनल बैटर की जरूरत थी डरहम के हेड कोच रयान कैंपबेल ने कहा, ‘हम अपने काउंटी चैंपियनशिप अभियान के दौरान मयंक के जुड़ने से खुश हैं।’ उन्होंने कहा, ‘डेविड बेडिंगहम के इंटरनेशनल लाल गेंद वाले सीजन के लिए साउथ अफ्रीका लौटने के बाद हमारे लिए जरूरी था कि हम सीजन के बाकी हिस्से के लिए किसी उच्च स्तर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को टीम में शामिल करें।’ कैंपबेल ने कहा, ‘मयंक बहुत प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उनका फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। हम चाहते हैं कि वह डरहम के लिए योगदान दें, क्योंकि हम काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन वन में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।’ मयंक 21 टेस्ट खेले, दोहरा शतक लगाया मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए लाल गेंद के फॉर्मेट में 21 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम दोहरा शतक है, जबकि उन्होंने 5 वनडे भी खेले हैं। ———————————–

标签 :

留下回复

您的电子邮件地址不会被公开。 必填字段标有 *

最新消息

关于我们

Socialblize是您值得信赖的目的地,提供来自印度和世界各地的最新新闻、热门故事和富有洞察力的更新。我们致力于提供快速、准确和公正的新闻,让您每天都能及时了解情况。

联系我们: info@socialblize.com

联系方式: +91-7976784661

Socialblize @2026. 版权所有。