अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई है. इस बार इदाहो के एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोगों की मौत की खबर है. पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी में मरनेवालों में हमलावर भी शामिल है. ये गोलीबारी ट्विन फॉल्स में एक व्यस्त शॉपिंग इलाके के पास हुई है. पुलिस ने लोगों को इस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है और सड़के एहतियातन बंद कर दी गई हैं. हमले के पीछे के कारणों की जांच भी की जा रही है. अमेरिकी पुलिस का दावा है की मरनेवालों में जो हमलावर था, वो भी शामिल था. फायरिंग करनेवाला व्यक्ति कौन था, क्यों इसने फायरिंग की, फिलहाल इसकी जांच पुलिस की तरफ से की जा रही है.


