पेरू में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. हादसा दक्षिणी पेरू के नासका शहर के पास हुई है. ये विमान विदेशी पर्यटकों को लेकर जा रहा था. हादसे में मरने वालों में 7 इटालियन, 2 स्पेनिश और दो जर्मन नागरिक भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि विमान अचानत हादसे का शिकार हो गया. विमान में सवार लोगों में से किसी की भी जान नहीं बच पाई. सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिये हैं. जांच के बाद ही सामने आएगा कि आखिर हादसे के पीछे की वजह क्या है.

