अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने पहली बार समुद्र से संचालित ड्रोन के जरिए हमला किया है, जिससे ईरान को बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, एकतरफा हमला करने वाले (One-Way Attack) ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए ईरान की सबमरीन और जहाज रखरखाव (Ship Maintenance) सुविधाओं को निशाना बनाया गया. सामने आई तस्वीरों में कथित तौर पर दिखाया गया है कि यह हमला समुद्र से किया गया.

