उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका लगा है. उसके वरिष्ठ नेता और मुख्य प्रवक्ता आसिम वकार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. कल NDTV इंडिया ने इस खबर को ब्रेक किया था और आज औपचारिक तौर पर अजय राय और इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई. आसिम वकार ने कहा कि वे पूछने से पहले ही बता दे रहे हैं कि AIMIM छोड़कर कांग्रेस क्यों आए- “हम लोग की लड़ाई है, जो भी भारत से प्यार करता है उसका मकसद है इस देश विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना और सेक्युलर जनहित की सरकार लाना.”

