केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विदेशों में छिपे ड्रग तस्करों के खिलाफ मोदी सरकार की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है. उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को एक बड़ी सफलता मिली है. अमित शाह ने कहा कि फरार ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया को यूएई से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की गई है. उनके मुताबिक, जांच एजेंसियों ने बसोया के पूरे नेटवर्क को ट्रैक किया और उसे कानून के दायरे में लाने के लिए समन्वित अभियान चलाया.

