उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारतीय और जापानी विद्यार्थियों से भी संवाद किया. मुलाकात के दौरान जापानी बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और गर्मजोशी से उनसे बातचीत की.

