राजस्थान के धौलपुर में झरना देखने गए करीब 100 युवक नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से फंस गए. ये युवक सरमथुरा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध दमोह झरना देखने गए थे. नदी का बहाव तेज होने के चलते अटक गए और फिर काफी देर तक फंसे रहे. सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आ गई. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद सभी युवकों को बाहर निकाल लिया गया.

